तहसील क्षेत्र के पीड़वल गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग के प्रस्तावित अंडरपास बनाए जाने का विरोध में जिला पंचायत सदस्य राम नगीना यादव के नेेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मांग में अंडरपास की जगह रेलवे फाटक बनाया जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग से पिडवल गांव होते हुए राघौली जाने वाले मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली गुजरते हैं। चीनी मिल को इस रास्ते से प्रतिदिन बहुत सी गन्ना लड़ी ट्रालियां गुजरती है। ऐसे में अंडरपास बनने से ट्रक आदि बड़े वाहनों को आने जाने में बहुत परेशानी होगी। यहीं नहीं बरसात के दिनों में अंडरपास में पानी भरना आम बात रहेगी। इसके चलते इस सड़क से प्रतिदिन कई गांवों के लोगो को बहुत परेशानी होगी। मांग किया कि पिडवल मार्ग रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास की जगह रेलवे फाटक का निर्माण किया जाय। इस अवसर पर प्रेमलता प्रधान घोघवल रामपुर, बुचिया देवी प्रधान अरियासो, बृजेश सोनकर प्रधान पिडवल, हृदय कुमार, धर्मेंद्र राजभर, अरुण यादव, पंकज आदि रहे।