मऊ। नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर स्थित यूपी बैंक बड़ौदा शाखा का स्थानांतरण रोकने के लिए व्यापारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के व्यापारियों के लिए यूपी बड़ौदा बैंक शाखा बाजार के समीप रहने से सुविधाजनक है। इससे समय की बचत तथा आरटीजीएस में आसानी होती है। बैंक से समय से लेनदेन में भी सहूलियत होती है। बैंक शाखा दूसरी जगह स्थानांतरित होने पर लोगों की समस्याएं बढ़ जाएंगी। व्यापारियों की यह भी कहना था कि एक किमी के रास्ते में शराब के तीन ठेके हैं। इससे व्यापारियों के समक्ष खतरा बना रहता है। ज्ञापन सौंपने वालों में कुन्नर यादव, दयानंद आर्य, धर्मेंद्र कुमार, त्रिलोकी, बेचन कुमार, मंशा, सुरेश कुमार, शांति पटवा, सुरेश पटवा, शांति पटवा, उजमा परवीन, मारिया खातून, इमराना, जसवंत आदि शामिल रहे।