जिला पंचायत सभागार में बोर्ड की बैठक को संबोधित करते जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। जिला पंचायत के बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में हुई। बैठक में पीडब्लूडी, सिंचाई, पूर्ति, स्वास्थ्य, बिजली, समाज कल्याण आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी। साथ ही एक्सईएन बिजली विभाग घोसी के बैठक में उपस्थित न होने को लेकर सदन के सदस्यों में नाराजगी व्यक्त की। उनके खिलाफ कार्रवाई केलिए शासन को पत्र भेजने की बात कही गई। जिला पंचायत द्वारा जनपद के विकास को लेकर किए जाने वालों कामों पर चर्चा करते हुये वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में कार्य कराये जाने हेतु बोर्ड से स्वीकृत प्राप्त की गई। जिसमें पंचम राज्यवित्त एवं पंद्रहवां वित्त योजना के अंतर्गत जिले के अन्दर जनहित आवश्यक कार्य कराए जाने पर बल दिया गया। प्रदेश सरकार की मंशानुसार विभिन्न योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने व उसका सीधे तौर पर लाभ उन तक पहुंच सके इस पर विचार किया गया। वहीं बैठक में एक्सईएन बिजली विभाग घोसी के बैठक में उपस्थित न होने को लेकर सदन के सदस्यों में नाराजगी व्यक्त की। उनके खिलाफ कार्रवाई हेतु शासन को पत्र भेजने की बात कही गई।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा, रामदरस यादव, अशोक लोहिया, पंकज भारती, अखिलेश राजभर, रोहित यादव, रामनगीना यादव, नन्हें खां, योगेन्द्र ‘योगी’, कोपागंज के ब्लाक प्रमुख डॉ.जयप्रकाश साहनी, बड़रांव ब्लाक प्रमुख सुशील मिश्रा, दोहरीघाट ब्लाक प्रमुख सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी रघुवंश सिंह ने किया।