फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने शिकायतों के निस्तारण के लिए दिया निर्देश

विज्ञापन
नगर के बालनिकेतन स्थित पीडब्लूडी डाक बंगले में जनसुनवाई करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जनपद न्यायाधीश रामेश्वर व राज्य महिला आयोग के निर्देशन में बुधवार को महिला उत्पीड़न की रोक-थाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग की सदस्या अर्चना की अध्यक्षता मे लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, उनकी शिकायतों के निस्तारण के संबंध में जन सुनवाई एवं विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्या ने महिलाओं की शिकायतों के प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकारी के सचिव कुॅवर मत्रेश सिंह कुशवाहा ने आजादी के अमृत महोत्सव, वरिष्ठ नागरिक (भरण-पोषण) अधिनियम 2007, महिला घरेलू हिंसा के साथ-साथ सरकार के तमाम कल्याणकारी योजनाओं, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड योजना एवं वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों को लाभांवित करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। महिलाओं को लिए संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। तथा विधिक सेवाओं के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर चस्पा कर पम्पलेट का वितरण किया। बैठक में जिला विकास अधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात अम्बर भास्कर, डीपीओ समर बहादुर सरोज, थानाध्यक्ष, महिला थाना कल्पना मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें