फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती, फारूख अब्दुला का जलाया पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। कस्बा के फुलेलपुरा में मंगलवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा देशद्रोहियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। विरोध के दौरान मंच के सदस्यों ने महबूबा मुफ्ती तथा फारूक अब्दुला का पोस्टर जलाकर विरोध किया। विरोध कर रहे सदस्यों ने महबूबा मुफ़्ती, फारूक अब्दुल्ला के विरुद्ध भारत छोड़ो, भारत छोड़ो चीन जाओ तुर्की जाओ आदि नारे लगाए। जिला संयोजक अली जफर जाफरी ने कहा कि यह देश विरोधियों के विरोध में जारी अभियान 10 जनवरी तक जिले के शहर- शहर, नगर-नगर, गांव- गांव तक चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य राष्ट्रविरोधी ताकतों एवं समाज में फैले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनका बहिष्कार करना है। इस दौरान सलमान अबरार, मस्जूद असगर, अफजल अंसारी, आसिफ तहजीब, तौसीफ आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें