मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के करहा बाजार में एखलाख मेडिकल स्टोर पर जांच करते ड्रग इंस्पेक्
- फोटो : MAU
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में सोमवार को एसडीएम रामभवन तिवारी के नेतृत्व में जिला औषधि निरीक्षक अरविंद कुमार यादव की टीम ने करहा बाजार और चिरैयाकोट स्थित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। औषधि निरीक्षक ने करहा स्थित एखलाक मेडिकल स्टोर विक्रय की रसीद जांच की। यहां सबकुछ ठीक पाया गया। टीम ने विजय मेडिकल एजेंसी चिरैयाकोट से संदिग्ध नमूनों लेकर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा। औषधि निरीक्षक अरविंद कुमार यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह छापामारी की गई है। टीम के पहुंचते ही आसपास के कई मेडिकल स्टोर धड़ाधड़ बंद हो गए। उन्होंने कहा कि किसी दुकान पर अगर नारकोटिक्स की दवा बिकती मिली तो उस मेडिकल स्टोर का लाइसेंस जब्त किया जाएगा।