जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, सहायक आयुक्त औषधि, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आजमगढ़ की टीम ने अमिला बाजार में एक मेडिकल स्टोर पर शुक्रवार की देर शाम को छापामारा। इस दौरान प्रतिष्ठान बिना लाइसेंस पाया गया। मौके पर अमरदीप गुप्ता ने खुद को मेडिकल स्टोर का मालिक बताया। प्रतिष्ठान में रखी गई सभी दवाओं को मौके पर ही सील कर दिया गया। जिसकी कीमत 1.57 लाख रुपये आंकी गई।
मेडिकल स्टोर में ज्यादा औषधि होने कारण कार्रवाई देर रात तक की गई। चार दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट प्रयोगशाला से मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक के पास लाइसेंस नहीं दिखा पाया, जिसके बाद मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। दवाओं के नमूने की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। बताया कि पूरे जनपद में दूर दराज क्षेत्रों में बिना लाइसेंस के संचालित होने वाले मेडिकल स्टोर की जांच की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीमा वर्मा, सिद्धेश्वर शुक्ला, अजीत कुमार त्रिपाठी, सत्यराम यादव एवं विजय प्रकाश और कोतवाली घोसी के पुलिस बल मौजूद रहे।