मऊ। जिला प्रशासन ने सोमवार को सोशल डिस्टेसिंग का पालन न किए जाने पर नगर के दो मेडिकल स्टोर को सीज करने की कार्रवाई की गई। साथ ही दोनों मेडिकल हाल संचालकों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। बताते चले कैंप कार्यालय से कलेक्ट्रेट जाने के दौरान डीएम ने फातिमा चौराहे पर मौजूद सूर्या और रुद्र मेडिकल हालों में भारी भीड़ के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं होता दिखा। इस पर डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान का आदेश दिया कि वो छापेमारी कर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई करें। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट औषधि निरीक्षक को अरविंद को साथ लेकर दोनों दुकानों पर छापेमारी किए। इस दौरान मेडिकल हाल स्वामी और संचालक फरार हो गए। जबकि भीड़ को पुलिस ने डांट फटकार कर खदेड़ा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों दुकानों को सीज कर दिया। साथ ही आदेश पर औषधि निरीक्षक अरविंद कुमार ने दोनों मेडिकल हाल संचालकों के अज्ञात कर्मचारी और स्वामी के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराया। छापेमारी के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान, के साथ सीओ नगर नरेश कुमार, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि निरीक्षक अरविंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। अरविंद कुमार ने बताया कि मांगने पर मेडिकल हाल संचालकों ने दवा ब्रिकी के कागजात नहीं उपलब्ध करा सकें। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रुद्र और सूर्य मेडिकल हाल के अज्ञात संचालकों के साथ अज्ञात कर्मचारियों को आरोपित करते हुए भादवि की धारा 188, 269, 270 और 3 महामारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।