फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे बाइक सवार को बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह गांव के पास बुधवार की देर शाम 10 बजे गन्ना लदी बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली ने आगे जा रहे बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला ग्राम पंचायत के मटरपुरवा निवासी प्रदीप यादव 30 पुत्र राजेश बुधवार को शाम किसी काम से थानीदास गया हुआ था।वहां से देर शाम को वापस अपने गांव लौट रहा था। जब वह सोनाडीह गांव के पास पहुंचा ही कि पीछे से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उस कुल दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी इस पास के लोगों ने युवक के घर वालों के साथ ही पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस ने हादसा करने वाली ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। चालक फरार हो गया। मृतक तीन भाइयों में मंझला और अविवाहित था। घटना से उसके घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें