फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खाने के बाद टहल रहे अधेड़ को पिकप ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बोझी बाजार।घोसी कोतवाली क्षेत्र के करमपुर हनुमान नगर गांव के पास शनिवार की देर शाम बेकाबू पिकप ने सड़क किनारे टहल रहे अधेड़ को टक्कर मार दी। जहां इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि घोसी कोतवाली छठ लिखें करमपुर हनुमान नगर निवासी मृतक राधेश्याम (55) पुत्र स्व० बसंत राम का सड़क किनारे घर बना हुआ है। शनिवार की देर शाम 8 बजे करीब वह भोजन करने के बाद वह सड़क किनारे टहलते हुए सड़क पर चला गया। इतने में एक अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गया। उसके परिजन आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए पड़ोसी आजमगढ़ जिले के किसी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जा रहे थे, कि रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। वहां से घर लौटने के बाद, मृतक की पत्नी सेवाती ने स्थानीय बोझी बाजर स्थित इलाकाई पुलिस चौकी पर पहुंच कर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, जिसे रविवार को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेंज दिया। इस हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं गांव शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें