फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस- ट्रैक्टर में भिड़ंत, एक की मौत

विज्ञापन
हादसा के बाद पलटा ट्रैक्टर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी घोसी(मऊ)।घोसी कोतवाली के चौथी मिल के पास घोसी- मधुबन मार्ग पर बुधवार की भोर में रोडवेज की बस और धान लदी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर हो गई। जिसमें ट्रैक्टर सवार किशोर की दबने से मौत हो गयी।वही ट्रैक्टर चालक को गंभीर चोट आयी।मौके पर पहुंचे कोतवाल नागेश उपाध्याय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।वहीं घायल ट्रैक्टर चालक को उपचार के लिए सीएचसी घोसी ले जाया गया।पुलिस ने आवागमन सुचारू कराने के लिए ट्रैक्टर- बस को सड़क से हटवाया। जानकारी अनुसार आकोल्हि मुबारक पुर निवासी बृजेश यादव पुत्र रामप्यारे यादव अपने ट्रैक्टर ट्राली पर धान लाद कर घोसी नगर स्थित क्रयकेन्द्र पर ले जा रहे थे।जब वे ट्रैक्टर लेकर घोसी मधुबन मार्ग पर पहुंचे तभी घोसी की तरफ से आरहे रोडवेज बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया।जिसके चलते ट्रैक्टर पलट गया।ट्रैक्टर चालक बृजेश यादव के साथ उस पर बैठा किशोर नितेश पटेल 14 पुत्र स्व रामशब्द दब गया।दबने से आकोल्हि ननिहाल में रह रहे नितेश पटेल की मौत हो गयी।वही चालक बृजेश यादव को गंभीर चोट आयी।लोगो ने पुलिस को सूचना दिया।मौके पर पहुंचे कोतवाल नागेश उपाध्याय ने हमराहियों के साथ जनता के सहयोग से घायल बृजेश यादव को अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें