मऊ। अपने कार्यकाल में बदलाव की सार्थक पहल के साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पूर्व डिस्ट्रक्टि गवर्नर समर राज गर्ग ने रोटरी क्लब मऊ निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह सहित मऊ की टीम को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में दस अवार्ड के साथ सम्मानित किया। इससे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। रोटरी शिखर समारोह के अंतर्गत इस आयोजन में छह डायमंड, चार गोल्ड अवार्ड से तत्कालीन टीम को सम्मान देकर पुरस्कृत किया गया। डॉ. संजय सिंह ने बताया की निवर्तमान सचिव सचिंद्र सिंह, अजित सिंह, सौरभ बरनवाल, तेज प्रताप तिवारी सहित संपूर्ण मऊ इकाई को सर्वोत्तम कार्य के लिए सम्मानित किया गया।