मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के तवकलपुर निवासी 25 वर्षीय बबलू पुत्र बालचंद ने सोमवार की रात मुंबई में पंखे के हुक में गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह परिवार की जीविका चलाने के लिए मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। सोमवार की शाम अज्ञात कारणों से उसने आत्महत्या कर ली है। मृतक के दो भाई मुंबई में ही अलग-अलग स्थानों पर रहकर काम करते हैं। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।