फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊः लोगों को जमीन का मिलेगा मालिकाना हक, ड्रोन से पांच गांवों का हुआ सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण स्वामित्व योजना से संबंधित मऊ जनपद के घोसी क्षेत्र के खत्रीपार, दौलतपुर, वनगांवा, कैलवर, खालसा, जमीन कैलवर में रविवार को घोसी तहसीलदार पीसी लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में ड्रोन द्वारा गांव का सर्वे कराया गया। इससे घरौनी का कार्य पूर्ण हो सके और उनका भूमि प्रमाण पत्र बन सके। इसके बाद उन्हें अपनी जमीन का मालिकाना हक प्राप्त हो सकेगा। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान खत्रीपार कालिका चौहान, ग्राम प्रधान दौलतपुर रवि कुमार, लेखपाल शरद कुमार यादव, लेखपाल शिव प्रताप यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें