नगर के बड़ी कम्हरिया में पानी को लेकर सड़क जाम करते मोहल्ले के लोग।
- फोटो : MAU
मऊ। फोर लेने निर्माण के दौरान टूटी पाइप लाइन की मरम्मत न होने से बीते 16 दिनों ठप पड़ी पानी की आपूर्ति की बहाली को लेकर बुधवार को पीस पार्टी की तरफ से बड़ी कम्हरिया पर जाम लगाया गया। मुनव्वर अली के नेतृत्व में लगाए गए जाम का परिणाम रहा कि मौके पर पहुंचे, नगर पालिका के जेई जलकल कमलेश पांडेय ने 24 घंटे के अंदर पानी बहाली का आश्वासन दिया। इस पर आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। बताते चले आजमगढ़ मऊ मार्ग पर हो रहे फोरलेन निर्माण के दौरान नगर पालिका की वाटर सप्लाई क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान जलकल नगर पालिका मऊ ने छोटी कम्हरिया में पानी की अपूर्ति को बहाल कर दिया। जबकि बड़ी कम्हरिया में आपूर्ति तब से अभी तक ठप रही। आपर्ति ठप रहने से इस मुहल्ले के लोगों केे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत के बाद भी जब पानी आपूर्ति की बहली नहीं हुई तो बुधवार को पीस पार्टी के कार्यकर्ता मुनव्वर अली के नेतृत्व में बड़ी कम्हरिया मुहल्ले के सामने जाम लगा दिए। इससे आजमगढ़ मऊ मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। बाद में सूचना मिलने पर नगर पालिका जेई कमलेश पांडेय मौके पर पहुंचे। जेई ने 24 घंटे के अंदर पानी की आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। इस पर आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।