नगर पंचायत वलीदपुर के उर्स मेले में उमड़े जायरीन।
- फोटो : MAU
वलीदपुर। नगर पंचायत वलीदपुर में स्थित हजरत सूफी मोहम्मद जान सिद्दीकी किरमानी साहब का 88वा उर्स बुधवार को गुसल ए मजार से प्रारम्भ हुआ। शाम को मोईनीया मंजिल खानकाह से गद्दीनशीन शाह मोहम्मद इजहार अहमद मोईनी अपने हजारों जायरीन के साथ रौजा स्थित सूफी साहब के मजार पर पहुंचकर चादर पोशी की। चादर पोशी में मुबारकपुर से आए कव्वाल इरशाद अहमद ने सूफी साहब की शान में कसीदे पढ़े। सरवरे दोसरा की चादर है, प्यारे सूफी पियां की चादर है। उर्स मेले में देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में जायरीन आये है। मालेगांव महाराष्ट्र से फरोग अहमद कामिल सूफी साहब के मजार पर पहुंचकर मन्नते मांगी। यह परिवार लगभग चार दशक पूर्व से इस मेले में परिवार समेत आता हैं। इलाहाबाद से गुलाम हुसैन, रामपुर से मोहम्मद तारिक, जम्मू कश्मीर से मोहम्मद सफदर, दिल्ली से मोहम्मद आसिफ, उड़ीसा से रहमान अहमद,केरल से मुस्तकीम, झारखंड से जहीर अहमद, कोलकाता से अख्तर, गोरखपुर से राजेंद्र कुमार, समेत हजारों की संख्या में जायरीन पहुंचकर सूफी साहब के मजार पर मत्था टेका कर मन्नते मांगी। प्रशासन की तरफ पुलिस की तैनाती की गई है।