नगर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इमिलिया के सभागार में रेमेडियल टीचिंग प्रशिक्षण कार्य?
- फोटो : MAU
मऊ। नगर के इमिलया स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को समग्र शिक्षा के तहत दो दिवसीय रेमेडियल टीचिंग प्रशिक्षण का शुुभारंभ किया गया। रेमेडियल टीचिंग प्रशिक्षण के चौथे बैच का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य एसपी यादव ने बताया कि कक्षा 6,7,8 में पढ़ने वाले कमजोर बच्चों का लर्निंग आउटकम स्तर गणित विषय मे सुधारने हेतु जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय के गणित शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। वहीं प्रशिक्षक प्रवीण श्रीवास्तव प्रशिक्षण ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान संख्या,जोड़,घटाना, गुणा,भाग की संक्रियाओं को गतिविधियों के द्वारा प्रदर्शित करते हुए अध्यापको को दक्ष बनाया जाएगा ।दो दिवसीय प्रशिक्षण के एक माह बाद एक दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा फीड बैक लिया जाएगा,इस मध्य जिलास्तरीय समिति द्वारा अनुश्रवण भी किया जाएगा। वहीं पहले दिन प्रशिक्षक सर्वेश ने कम -अधिक,छोटा- बड़ा,मोटा- पतला की समझ विकसित करने की गतिविधियां कराई।इस मौके पर प्रशिक्षक ललित राहुल,शशांक मिश्र सहित पांच ब्लाक के 70 शिक्षक उपस्थित रहे।