मऊ।नगर के दो तिराहा पर रविवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें एआरटीओ द्वारा वाहन चालकों को हेलमेट तथा सीट बेल्ट के महत्व के बारे में बताते हुए इसे वाहन चलाते हुए अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। रविवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत गाजीपुर तिराहा तथा बलिया मोड़ पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर एआरटीओ अवधेश कुमार ने कहा कि अधिकांश सड़क हादसे में मौत का कारण हेलमेट तथा सीट बेल्ट न पहनना होता है। बोले कि हेलमेट तथा सीट बेल्ट का प्रयोग हादसे में जान माल के नुकसान की संभावना काफी हद तक कम की जा सकती है। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रति जागरूक करने के लिए पंपलेट वितरित किया गया। इस मौके पर करूणानिधान उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।