फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब सहित दो दुकानों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के तेंदुली चट्टी स्थित अंग्रेजी शराब सहित दो दुकानों का ताला तोड़कर बुधवार की रात चोरों ने 15 हजार रुपये नकदी सहित हजारों रुपये मूल्य का शराब चोरी कर ले गए। चोरों ने इस दौरान तीसरी दुकान में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन वह विफल रहे। उधर, बृहस्पतिवार को पीड़ित दुकानदारों ने अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के तेंदुली गांव निवासी रामजन्म मौर्या की तेंदुली चट्टी पर किराना की दुकान हैं। वहीं रामजन्म की दुकान से कुछ दूरी पर रानीपुर निवासी कृष्ण कुमार सिंह की अंग्रेजी शराब की दुकान है। बुधवार की रात दोनों दुकानदार दुकान को रोजाना की भांति बंद कर घर चले गए। देर रात अज्ञात चोरों ने अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखा 11 हजार रुपये नकदी और 20 हजार रुपये मूल्य को अंग्रेजी शराब चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने किराना की दुकान का शटर तोड़कर दुकान के कैैश बाक्स को चोरी कर ले गए, जिसमें चार हजार रुपये रखा था। इसीक्रम में चोरों ने 200 मीटर दूूरी पर तेदुली-दौलसेपुर मार्ग स्थित बैंक आफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़ दिया। लेकिन भनक लगने के चलते आस पास के लोगों के जागने पर चोर बिना चोरी के लिए फरार हो गए। बृहस्पतिवार को जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित दुकानदार ने सरायलंखसी थाने में अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें