ुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में चोरी के लिए चोरों द्वारा लगाई गई सेंध।
- फोटो : MAU
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में बुधवार की रात चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर नकदी तथा जेवर समेत दो लाख रुपये के सामान चुरा लिए। तीसरे घर में चोरी का प्रयास किया, लेकिन दीवार मजबूत होने के चलते वह कामयाब नहीं हो सके। हालांकि चोर घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की जद में आ गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को जांच पड़ताल की। बारा गांव निवासी राजाराम गोड़ पुत्र रामसमुझ के घर के परिजन बुधवार की रात खाना खाने के कमरे में सो रहे थे। देर रात चोरों ने घर के पीछे दीवार में सेंध लगाया और कमरे में घुस कर दस हजार नकदी सहित करीब एक लाख रुपये का जेवरात चुरा ले गए। इसके बाद चोरों ने कुछ दूरी पर बने कल्लू राम पुत्र घुरहू राम के घर में सेंध लगाई और 15 हजार रुपये नकदी सहित एक लाख 20 हजार रुपये के सामान यहां से भी चुराए। इसके बाद चोरों ने एक ओर ग्रामीण दिव्यांशु पुत्र संत विजय सिंह के घर में सेंध लगाई। लेकिन दीवार मजबूत होने के चलते वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। दिव्यांशू के घर के बाहर सुरक्षा के दृष्टि से लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। सीओ नंदलाल ने बताया कि घटना की जानकारी लेकन पुलिस घटना की जांच कर रही है। जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।