टीईटी परीक्षा के लिए डीसीएसके पीजी कालेज परिसर में डेस्क स्पीप चिपकाते कर्मचारी।
- फोटो : MAU
मऊ। जिले में बुधवार को आयोजित होने वाली टीईटी परीक्षा की चल रही तैयारी मंगलवार को पूरी हो गई। परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक तथा कर्मचारी देर शाम तक सीटिंग की स्लिप चस्पा करने में लगे रहे। जिले में बनाए गए 48 परीक्षा केंद्रों पर 35 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए तीन सचल दस्ते गठित किए गए हैं। परीक्षा पर नजर रखने के लिए 65 मजिस्ट्रेट तथा 65 पर्यवेक्षक परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। नगर के एएल नोमानी इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, जीवन राम इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज सहित 48 परीक्षा केंदों पर 35 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से डायट प्राचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नेतृत्व में गठित सचल दस्ता गठित किया गया है। साथ ही 65 मजिस्ट्रेट तथा 65 पर्यवेक्षक परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक तथा कर्मचारी देर शाम तक सीटिंग प्लान के तहत स्लिप चस्पा करने में लगे रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने नियम के तहत सीटिंग प्लान करने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को फरमान जारी किया। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान में अनियमितता बरते जाने का मामला पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।