फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीज क्वीन बनी रेखा

विज्ञापन
नगर के राजस्थान भवन में मारवाड़ी युवा मंच महिला चेतना शाखा के तत्वावधान में आयोजित हरियाली तीज म? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर के राजस्थान भवन में शनिवार की रात मारवाड़ी युवा मंच की चेतना शाखा के तत्वावधान में हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रेखा खंडेलवाल को तीज क्वीन चुना गया। निर्णायक मंडल ने उनको ट्राफी और ताज ,प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। हरियाली तीज में निर्णायक के रुप में विनिता दीक्षित, मधु राय और नुपूर अग्रवाल मौजूद रहीं। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष रीतु अग्रवाल और मंत्री प्रियंका सर्राफ ने निर्णायक मंडल का बुके देकर स्वागत किया।हरियाली तीज में क्वीज प्रतियोगिता, नृत्य, ड्रेस प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णायक मंडल ने जोड़ी नृत्य में श्रद्घा खंडेलवाल और पारुल खंडेलवाल को प्रथम स्थान मिला। वहीं बच्चों के नृत्य में प्रेक्षा खंडेलवाल को प्रथम, द्वितीय मेधा खंडेलवाल, तृतीय श्रेया को मिला। एकल नृत्य में सुप्रिया को प्रथम, द्वितीय अंजना, तृृतीय प्रीति को मिला। वहीं कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा रेखा खंडेलवाल को तीज क्वीन चुना गया। कार्यक्रम को संचालन श्रद्घा खंडेलवाल ने किया। वहीं इस दौरान मुख्य रुप से अनुराधा, नीतु, राधिका थरड़, राधा अग्रवाल, कृष्णा खंडेलवाल, ललिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें