फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

350 लीटर मिलावटी खाद्य तेल जब्त

विज्ञापन
मधुबन के दुबारी मोड़ स्थित किराना की दुकान में चेकिंग करते खाद्य आपूर्ति विभाग के मुख्य खाद्य सु? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के मुख्य खाद्य निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को मधुबन में तीन दुकानों पर छापा मारा। एक किराने की दुकान पर टीम को मिलावटी सोयाबीन का तेल मिला। जिस पर टीम ने नमूना भरते हुए 350 लीटर तेल जब्त किया। छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। गुरुवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित के नेतृत्व में टीम ने तारकेश्वर प्रसाद के मधुबन-दुबारी मोड़ स्थित प्रतिष्ठान श्रीबालाजी ट्रेडर्स पर छापेमारी की। इस दौरान 35 गत्ते में खाद्य तेल ब्रांड रामदेव का एक-एक लीटर की बोतल मिली। टीम ने 350 लीटर तेल को जब्त कर नमूना लेने की कार्रवाई की। जब्त खाद्य तेल की कीमत 36750 रुपये आंकी गई। वहीं, टीम ने दुबारी चौराहा स्थित मद्देशिया स्वीट हाऊस, राजेश किराना स्टोर से पिसी हल्दी का नमूना लिया। छापेमारी से कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर गायब हो गए। कार्रवाई में खाद्य निरीक्षक नसीम खान, पंकज कुमार यादव, बिंदू पांडेय, जयहिंद राम तथा रामानंद शामिल रहे। इस बाबत खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन के अभिहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अलग अलग टीमें गठित कर मिलावट का कारोबार करने वाले के खिलाफ छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें