फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ ड्यूटी से नाराज शिक्षकों ने दिया कैबीनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
दोहरीघाट में कैबिनेट मंत्री को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते शिक्षक। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। दोहरीघाट शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत बीएलओ की ड्यूटी में लगाए जाने से नाराज शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान से मिला। इस दौरान शिक्षकों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने बताया कि बीएलओ में ड्यूटी लगने से शिक्षण अवधि के बाद दोहरा कार्य करना पड़ रहा है। जिससे पठन- पाठन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बताया कि आगामी पंचायती चुनाव को लेकर क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है, जिसमें शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके चलते शिक्षक अपने -अपने विद्यालय पर पठन -पाठन का कार्य कर गांव -गांव जा कर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य कर रहे हैं। जिससे उनको काफी दिक्कतों का सामान करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिला शिक्षकों को उठानी पड़ रही है, जिनके बच्चे छोटे व एक वर्ष से कम उम्र के हैं, ऐसे शिक्षक बच्चों को साथ लेकर कार्य कर रही हैं। प्रशासनिक अधिकारी इस कार्य को निर्वाचन से जुड़ा मामला बताकर ड्यूटी के लिए दबाव बना रहे हैं। ड्यूटी नहीं करने पर शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही करने की चेतावनी तक दी जा रही है। नाराज शिक्षकों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के तहत शिक्षक की सिर्फ दस वर्षीय जनगणना कार्य, राष्ट्रीय आपदा और निर्वाचन कार्य में ड्यूटी लगाई जा सकती है। शिक्षक आशीष राय ने बताया कि 2012 में मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया था कि शिक्षकों से तीन कार्यों के अलावा गैर शैक्षणिक कार्य नहीं लिए जा सकते हैं। इसके बावजूद शिक्षकों पर बीएलओ ड्यूटी का दबाव बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने नाराज शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए ज्ञापन पर कार्यवाही का भरोसा दिया। ज्ञापन देने वालो में आशीष गुप्ता, गुलशन पाल, नीरज , आशीष राय सहित आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें