फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने सोमवार को प्रेरणा एप के विरोध तथा पुरानी पेेंशन के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला। नारेबाजी के बीच कहा कि प्रदेश सरकार के थोपे जा रहे प्रेरणा एप का संगठन तब तक विरोध करता रहेगा जब तक कि इसे हटा नहीं लिया जाता। जिलाध्यक्ष नित्यप्रकाश यादव तथा जिला मंत्री ब्रह्मानंद सिंह के नेतृत्व में मशाल जुलूस गाजीपुर तिराहा से रोडवेज तक निकाला गया। जहां अलगू राय शास्त्री की प्रतिमा स्थल पर सभा की गई। जिलाध्यक्ष नित्यप्रकाश यादव ने कहा कि प्रेरणा एप से शिक्षा विभाग एवं सरकार द्वारा शिक्षकों के कार्य एवं व्यवहार पर एक प्रश्नचिह्न खड़ा किया जा रहा है। इसमें जो भी डाटा शिक्षक, शिक्षिकाओं द्वारा दिया जाएगा वह पूर्णतया सुरक्षित नही रहेगा। इसके दुरुपयोग की संभावना बनी रहेगी। प्रेरणा एप से शिक्षकों की उपस्थिति लेना पूर्णतया अव्यवहारिक एवं शिक्षकों के निजता का हनन है। जिला मंत्री ब्रह्मानंद सिंह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निजता के अधिकार को मूल अधिकार में शामिल किया गया। एप के माध्यम से शिक्षकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। ब्लाक अध्यक्ष रतनपुरा सुनील सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन एवं विद्यालयों पर दूसरी सुविधाएं सरकार उपलब्ध नही करा पा रही है। जबकि बेसिक शिक्षा विभाग को प्रयोगशाला बना दिया गया है। इस अवसर पर जीवधन यादव, दिलीप सिंह, राम सिंह, सुनील सिंह, हरिहर यादव, मुंशीप्रेमचंद, तपेश्वर राम, राजेश वर्मा, राजेश्वर सिंह, पूनम यादव, प्रेमशीला यादव, संगीता पांडेय, अर्चना चौहान, अनिता राजभर, ओमप्रकाश सिंह, संजय सिंह, अनूप यादव, बृजेश यादव, अखिलेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें