फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास योजना में सुविधा शुल्क मांगने पर अवर अभियंता बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लाभार्थियों से सुविधा शुल्क वसूले जाने के मामले में डूडा के परियोजना अधिकारी ने अवर अभियंता पवन कुमार गोंड़ को बर्खास्त कर दिया है। कार्रवाई से विभाग में हड़कंप की स्थिति रही। योजना के तहत नगर निकायों के शहरी गरीब बेघरों के लिए व्यक्तिगत आवास निर्माण पर प्रथम किश्त के रूप में 50 हजार की धनराशि मिलती है। द्वितीय किश्त के रूप में 1.50 लाख और आवास पूरा होने के बाद 50 हजार दिए जाते हैं। इस कार्य हेतु शासन द्वारा मे0 क्रिएटिव कन्र्सोटियम, को नामित किया गया है। संस्था द्वारा नियुक्त सर्वेयर व अवर अभियंता की देख-रेख में आवास का निर्माण कराया जाता है। नगर पंचायत-मोहम्मदाबाद गोहना के बरईपुर निवासी शीला ने लिखित शिकायत की कि अवर अभियंता पवन कुमार गोंड़ ने आवास के नाम पर पैसे की मांग की। शिकायत में आरोपों की जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डूडा अधिकारी ने अवर अभियंता पवन कुमार गोंड़ को बर्खास्त कर दिया है। डूडा के परियोजना अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि लाभार्थियों से सुविधा शुल्क वसूले जाने के मामले में अवर अभियंता पवन कुमार गोंड़ को बर्खास्त कर दिया गया है। फील्ड में कोई भी कर्मचारी बिना पहचान पत्र पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें