फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर मरी विवाहिता, दहेज के लिए मारने का आरोप

विज्ञापन
चिरैयाकोट के ग्राम खिलवा जसरा गांव में विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या के बाद दरवाजे पर आ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के जसड़ा गांव निवासी एक विवाहिता बुधवार की दोपहर संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद उसकी लाश को सास लीलावती ने देखा और हंसिया से रस्सी काटकर शव को नीचे उतारी। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा मृतका का भाई बब्लू यादव ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पुलिस के साथ तहसीलदार मुहम्मदाबाद गोहना और सीओ नंदलाल मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरे। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए बहन की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। मृत विवाहिता संजू यादव 23 पुत्री रामवृक्ष की शादी वर्ष 2017 में चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के जसड़ा गांव निवासी राजेश उर्फ अच्छत यादव पुत्र सब्बर यादव से हुई थी। उसका मायका गाजीपुर जिले के सादियाबाद थाने के नेवादा गांव में था। विवाह के बाद संजू के गोद में एक वर्ष का पुत्र सोनू था। बताया जाता है उसका पति राजेश अपने छोटे भाई सुरेश के साथ जीविकोपार्जन के लिए मुंबई रहता था। घर पर संजू सास लीलावती और ससुर सब्बर के साथ रहती थी। किसी बात को लेकर सास ससुर और बहू के बीच विवाद हुआ। इस पर संजू नाराज होकर अपने मायके चली गई। एक माह पूर्व संजू का ससुर उसे मनाकर घर वापस लाया था। इसबीच सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। लेकिन बुधवार की दोपहर डेढ बजे के करीब विवाहिता ने अपने कमरे में जाकर पंखे के हूक से लटकर संदिग्ध हाल में फांसी लगा लिया। शव को सर्व प्रथम मृतका की सास लीलावती ने देखा। इस दौरान वह दहाड़े मारकर रोने लगी। साथ ही हंसिया से रस्सी काटकर बहू के शव को नीचे उतारी। लीलावती के रोने की आवाज सुनकर गांव के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस दौरान लोगों ने इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को दिया। मौके पर पहुंचा संजू का भाई धटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना नंदलाल और तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की देखरेख में पंचनामा भरे जाने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। दूसरी तरफ मृतका के भाई बब्लू ने पुलिस को प्रार्थन पत्र सौंपा। इसमें बब्लू ने मृतका की सास और ससुर को आरोपित कर दहेज के लिए मारकर शव लटकाने का आरोप लगाया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी, सीओ का कहना था कि शव पीएम को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर पुलिस कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें