फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद का बहिष्कार करने का अल्टीमेटम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपने यूपी कापरेटिव फेडरेशन कर्मचारी के अध्यक्ष उ - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। यूपी कोआपरेटिव फेडरेशन (पीसीएफ) कर्मचारी सभा के तत्वावधान में अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। साथ ही अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। साथ उन्होंने चेताया कि यदि मांगे नहीं मांगी गई तो वह धान खरीद का बहिष्कार भी करेंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि धान तथा गेहूं खरीद के लिए संस्था को ब्याज पर धन लेना पड़ता है। इससे संस्था का लाभांश ब्याज में निकल जाता है।इससे अधिकारियों तथा कर्मचारियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। गेहूूं धान खरीद के लिए पीसीएफ को दो हजार करोड़ ब्याजमुुक्त दिया जाए। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि जिन कर्मचारियों को एसीपी का लाभ नहीं दिया गया है उनको एक सितंबर 2016 से ग्रेड पे दो हजार ़दिया जाए। संस्था में वर्तमान रिक्त सभी कैडर के पदों पर तत्काल पदोन्नति की कार्यवाही की जाए। संस्था के कार्यरत कर्मचारियों का मकान किराया भत्ता नहीं दिया जा रहा है। सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए। संगठन की तरफ से प्रशासन को अवगत कराए जाने के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है। मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया तो एक नवंबर से होने वाली धान खरीद का बहिष्कार किया जाएगा। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अनिल कुमार, मनोज कुमार सिंह, नरेंद्र शर्मा, अजय कुमार, रमाकांत, विवेक यादव, मोहित निगम, गौरव कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें