फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित भीड़ ने रोका मंत्री का रास्ता

विज्ञापन
वलीदपुर नगर पंचायत के बिचलापुरा स्थित मकान में गैस सिल‌िंडर विस्फोट के बाद मुआवजे की मांग को लेक - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। वलीदपुर नगर में सिलिंडर विस्फोट की घटना की सूचना मिलत ही मौके पर पहुंचे प्रदेश सरकार के ऊसर परती सुधार व मत्स्य राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। घटनास्थल से वापस जाते समय भीड़ ने मंत्री निकलने से रोक दिया। लोग नारेबाजी के बीच मुख्यमंत्री को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि इतने बड़े हादसे के बावजूद सरकार ने मृतकों की सहायता के लिए कोई घोषणा नहीं की है। हालांकि राहत और बचाव कार्य पर स्थानीय व जिला प्रशासन के सहयोग और और बचाव कार्यों पर लोगो ने संतोष व्यक्त किया लेकिन जनप्रतिनिधियों के प्रति काफी आक्रोशित रहे। घटनास्थल से वापस जाने के दौरान रामलीला मैदान के पास पहले से ही बैरियर लगाकर बैठी सैकड़ो की भीड़ ने मंत्री की गाड़ी को रोक दिया और उन्हें काफी देर तक निकलने नही दिया। काफी समझाने के बाद लोगों ने 40 मिनट बाद उन्हें जाने दिया। मंत्री ने कहा कि यह हादसे के बाद जनता का तात्कालिक आक्रोश है। वह मुख्यमंत्री से मिलकर पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सिफारिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें