फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने की जोर आजमाइश

विज्ञापन
दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के बसियराम ग्राम सभा में स्व. किशोर पहलवान विराट दंगल प्रतियोगिता में पह? - फोटो : MAU
विज्ञापन
कुसम्हा। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के बसियराम गांव में गुरुवार को स्व. किशोर पहलवान विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गैर प्रांतों से आए पहलवानों ने दांव पेंच का प्रयोग कर एक दूसरे को पटखनी दिया। कुश्ती प्रतियोगिता में आजमगढ़, गोरखपुर, अयोध्या, बलिया, बनारस, जौनपुर, गाजीपुर, गोंडा, दिल्ली, हरियाणा, लखनऊ से आए 61 जोडी पहलवानों ने जोर आजमाइश की। जिसमें जिसांत नंदनी नगर और गोपी वाराणसी की कुश्ती बराबरी पर छुटी। रामजन्म बसियाराम मऊ ने महेंद्र आजमगढ़ को पटखनी दिया। उदयवीर वाराणसी ने शाहिद खान हरियाणा के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। अमित बसियाराम मऊ ने प्रमोद बलिया को चित किया। गोविंद यादव पहलवान ने आगत अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर एमएलसी राकेश यादव, रविंद्र यादव, छात्र नेता दुर्गा प्रसाद यादव, साधु यादव, सर्वेश यादव,अवधेश कुमार, शम्भू यादव,अजय यादव उर्फ आंसू, शैलेश राय प्रधान, अशोक यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें