फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल, कालेजों में फिट इंडिया मूवमेंट की धूम

विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर पीएम के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत नगर के डीएवी इंटर कालेज में फिट रहने की शप? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र के जन्मदिवस को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में खेल दिवस के रुप में मनाया गया। केंद्र सरकार द्वारा लांच किए गए फिट इंडिया मूवमेंट का दूरदर्शन पर आयोजित सजीव प्रसारण को जिले के स्कूलों, कालेजों में दिखाया गया। छात्र छात्राओं को फिट रखने के सुझाव के साथ-साथ विभिन्न स्वास्थ्य से जुड़ी क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज में खेल दिवस पर केंद्र सरकार द्वारा फिट इंडिया कार्यक्रम के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। संबोधन के बाद महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हरिलाल ने छात्र छात्राओं को फिट रहने के टिप्स दिए। स्वास्थ्य से जुड़ी क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। वहीं, नगर स्थित डीएवी इंटर कालेज में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी ने छात्रों को फिट रहने का मंत्र बताया। साथ ही संकल्प दिलाया। नगर के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में खेल दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किए गए। विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं एवं प्रबंधतंत्र के लोगों ने फिट इंडिया मूवमेंट की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विजय शंकर यादव ने स्वास्थ्य शरीर के महत्व को बच्चों को बताया। नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लांच किए गए फिट इंडिया मूवमेंट का सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाया गया। प्रबंधक एडवोकेट विजय बहादुर पाल सहित समस्त स्टाफ शामिल रहे। कंधेरी स्थित केंद्रीय विद्यालय में खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। फतहपुर मंडाव : क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर स्थित इंदिरा गांधी पीजी कालेज में खेल दिवस पर विविध आयोजन किए गए और इससे पहले प्रधानमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण देखा गया। घोसी / अमिला : घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित सर्वोदय पीजी कॉलेज के परिसर में मेजर ध्यानचंद सिंह के जयंती को खेल दिवस के रुप में मनाया गया। एस बी ग्लोबल मॉडल स्कूल करनपुर(बोझी) के तत्वाधान में स्कूल परिसर में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर गुरुवार को समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें