जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉंकी के जादूगर स्व0 मेजर ध्यान चन्द के जन्म दिवस खेल दिवस पर आयोजित ?
- फोटो : MAU
मऊ। हाकी के जादूगर कहे जाने वाले स्व. मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को खेल दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर खेल विभाग की तरफ से कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 14 वर्षीय बालकों की हाकी प्रतियोगिता प्रमुख रही। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने किया। हाकी मैच स्पोर्ट्स ए तथा स्पोर्ट्स बी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इसका परिणाम रहा कि दोनों टीमें बराबरी पर रही। इसीक्रम में जिला स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोागिता का पहला सेमीफाइनल स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ एवं कोईरियापार के मध्य खेला गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल मोहम्मदाबाद एवं आरपीएम मऊ के मध्य खेला गया। मोहम्मदाबाद की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैंच स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ एवं मोहम्मदाबाद के मध्य खेला गया जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम ने जीत दर्ज कर मैच पर कब्जा कर लिया।मोहम्मदाबाद की टीम उप विजेता रही। कुश्ती प्रतियोगिता 50किग्रा, 55 क्रिग्रा, 60किग्रा, 66 किग्रा0, 72 किग्रा0, एवं 82 किग्राम से अधिक भार वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित हुई। पहलवानों ने अपने दम खम का प्रदर्शन किया। सभी कुश्ती बराबर पर रही। कबड्डी एवं कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी अतुल वत्स तथा एसडीएम सदर ने संयुक्त रुप से किया। पं. दीन दीयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय जूनियर बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का पहला मैच रायल क्लब मऊ और नवोदय विद्यालय ए के मध्य खेला गया। जिसमें रायल क्लब विजेता होकर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरा मैच एसएससी मऊ एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम बी टीम के मध्य खेला गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम बी टीम विजेता रही। 14 वर्षीय बालक हाकी, कुश्ती एवं बास्केटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार को को खेला जाएगा।
बैठक।शहरनामा की फोटो- फोटो : MAU