फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम बदलकर संचालित हो रहे अधिकांश बंद कराए गए गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के बाद भी स्कूल संचालकों पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। ऐसे स्कूल के संचालक अब या तो विद्यालय का नाम बदल कर या फिर बिना बोर्ड लगाए ही स्कूलों को संचालित कर रहे। एक मदरसा तो खुले में संचालित हो रहा। उधर, सब कुछ जानते हुए आला अधिकारी मौन हैं। जिले में सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त सहित दो हजार विद्यालय हैं। शासन की तरफ से नया सत्र शुरू होने से पूर्व गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद करने का फरमान जारी किया गया था। बीएसए ने सभी बीईओ को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में संचालित हो रहे ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। विभाग ने जिले में 116 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को चिह्नित किया था। 93 स्कूलों को बंद कराकर नोटिस जारी किया गया । लेकिन बंद कराए गए अधिकांश गैर मान्यता प्राप्त स्कूल दूसरे नाम से संचालित हो रहे हैं। इनमें बंद कराए गए क़ुद्देशिया कान्वेंट स्कूल कोइरियापार तुलसी अंबेडकर शिक्षण संस्थान, शत्रुधन मौर्य शिक्षण संस्थान कोइरियापर अब अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय कोइरियापार नए नाम से चल रहा है। यही नहीं मदरसा अलमुसाफ़िक इस्लामिक बशारतपुर की कक्षाएं खुले में संचालित हो रही है। इन विद्यालयों में मनमानी फीस ली जा रही। लेकिन न तो मानक के अनुरुप भवन, न तो शिक्षक और न ही गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान की जा रही है। 16 जुलाई की समीक्षा बैठक में डीएम ने नगर में एक गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय में गलत आख्या देने पर नगर शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया था। इसी के साथ ही बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के मामले में कड़ी कार्रवाई करने का फरमान जारी किया। कोपागंज : ब्लाक क्षेत्र में बीईओ कोपागंज आरपी राम ने गत 18 जुलाई को ब्लाक क्षेत्र के अलीनगर स्थित एलबीएस मिमोरियल स्कूल व चोरपाकला स्थित राघवेंद्र प्रताप सिंह शांति मॉडल स्कूल, सिटी मांटेसरी स्कूल कुर्थीजाफरपुर, पुरुषोत्तम शिक्षण संस्थान पारा, लार्ड शिवा मार्डन स्कूल बशारतपुर,क़ुद्देशिया कान्वेंट स्कूल कोइरियापार, शत्रुधन मौर्य शिक्षण संस्थान कोइरियापर, कृष्णा पब्लिक स्कूल कोइरियापर बंद मिले थे। जबकि पैराडाइज चिल्ड्रेन स्कूल पारामुबारकपुर, मदरसा अलमुसाफ़िक इस्लामिक बशारतपुर, एस राय कान्वेंट स्कूल चोरपाखुर्द मौके पर संचालित पाए थे। स्कूल संचालकों ने 24 घंटे बाद ही पुराना साइन बोर्ड हटाकर बिना बोर्ड लगाए ही स्कूल खोल दिया। एसडीएम सदर डॉ. अंकुर लाथर ने बताया कि अगर ऐसा है तो जांच कराई जाएगी। गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें