नगर के सदर चौक पर जुमें की नमाज के दौरान सुरक्षा में तैनात आरएएफ के जवान।
- फोटो : MAU
मऊ। अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद से प्रशासन वैसे भी एलर्ट है, लेकिन फैसला आने के बाद पहला शुक्रवार और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन काफी एलर्ट रहा। इस दौरान खुद एसपी अनुराग आर्य के साथ अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव नगर क्षेत्र का चक्रमण करते रहें। इस दौरान नगर क्षेत्र के संवेदनशीन क्षेत्रों में आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया था। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि अयोध्या विवाद के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पड़ने वाले पहले शुक्रवार को एहतियातन पुलिस कर्मचारियों को अलर्ट रखा गया। ताकि जुमे की नमाज में किसी प्रकार की कोई खलल न आए। कोई अराजकतत्व किसी प्रकार की ओछी हरकत न करें। एसपी के आदेश पर शुकवार को सुबह से ही जिले की पुलिस अलर्ट रही। इस दौरान नगर क्षेत्र में संवेदनशील क्षेत्रों के साथ धार्मिक स्थलों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में व्यापक रुप से रूट मार्च किया गया। रुट मार्च के दौरान पुलिस कर्मचारी जगह जगह पर लागों से बात भी किए। नगर क्षेत्र में एसपी के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव, सीओ नगर राजकुमार आरएएफ के जवानों के साथ रुट मार्च कर सदर चौक पर डटे थे। एसपी ने बताया कि जिले के अन्य ग्रामीणांचल में सभी थानाध्यक्षों के साथ सीओ को भ्रमणशील रहने का आदेश दिया गया था।