फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से वनविभाग के संविदा ड्राइवर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। स्थानीय थाना अंतर्गत वन विभाग के ऑफिस के निर्माण के लिये मंगलवार को देर शाम बड़हलगंज से सीमेंट की बोरियां लाद कर आ रहा ट्रैक्टर ट्राली सरयू नदी के पुल की ढलान पर बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में वन विभाग के संविदा चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। ट्रैक्टर चालक प्रद्युम्न यादव (22) पुत्र स्व सुभाष घोसी कोतवली के मिर्जाजमालपुर पुरवा का रहने वाला था। वह पिछले दो वर्षों से वन विभाग में संविदा ड्राइवर पद पर कार्यरत था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से ट्रैक्टर ट्राली को उठा कर शव को बाहर निकलवाया। स्थानीय कस्बे के पास वन विभाग के ऑफिस का निर्माण होना है। उसके लिए चालक प्रद्युम्न यादव गोरखपुर जिले के बड़हलगंज बाजार से देर शाम छह बजे तीस बोरी सीमेंट लाद कर आ रहा था। वह जब सरयू नदी के पुल की ढलान पर आया तो ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक उसके नीचे दब गया। ट्रैक्टर ट्राली पलटते ही आस पास के लोग दौड़कर उसके पास पहुंचे लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी रुपेश कुमार राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी बुलवाकर ट्रैक्टर ट्राली को हटवाया और उसके नीचे दबे चालक के शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने विभागीय कर्मियों और मृतक के परिवार वालों को सूचना दिया। हादसे की सूचना पाकर मृतक के परिवार वाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें