फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से तीन की मौत, एक घायल

विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के कर्मी खुर्द गांव में बिजली गिरने के बाद उसकी चपेट मे आने के कारण हुई पत? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में मंगलवार को गरज चमक के साथ बरसात हुई। ऐसे में जहां मौसम सुहाना हो गया तो वहीं लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बरसात के चलते निचले इलाकों में जलभराव और सड़कों तथा गलियों में कीचड़ और फिसलन से लोग परेशान हुए। उधर, तीन स्थानों पर बिजली गिरने से दंपती समेत तीन की मौत हो गई। जबकि एक महिला झुलस गई। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सुबह से ही आसमान में बदली छाई रही। लेकिन ऊमस बरकरार रही। दोपहर बाद अचानक बरसात होने लगी, इस दौरान पहले रिमझिम बारिश हुई। लेकिन बाद में कुछ देर के लिए जमकर मूसलाधार बारिश हुई। बरसात से जहां मौसम खुशनुमा हुआ और लोगों को गर्मी से निजात मिली, वहीं किसानों के चेहरे खिल गए। मुरझा रही धान की फसल को संजीवनी मिल गई। शाम चार बजे करीब तीन स्थानों पर बिजली गिरने से तीन की मौतें हुई जब कि एक महिला झुलस गई। बिजली गिरने की पहली घटना चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के करमी खुर्द गांव में हुई। यहां यहां बिजली की चपेट में आने से वृद्ध दंपती हरिकिशुन 65 और उनकी पत्नी शीलावती 60 की मौत हो गई। दोनों घटना के समय खेत की तरफ गए थे। इसमें हरिकिशन भैंस चरा रहा था जबकि शीलावती पास में ही घास काट रही थी। दूसरी घटना सरायलखंसी थाने के पंडितपुरा गांव में घटी यहां पशुओं को चारा दे रही रेनू पत्नी पंकज चौहान की बिजली गिरने से मौत हो गई। जबकि इसी थाना क्षेत्र के बबुआ पुर गांव में बहादुर चौहान की पत्नी पन्ना देवी बिजली गिनने से बुरी तरह झुलस गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें