रेलवे परिसर में बने वाशिंग पीट का बारिश के बीच निरीक्षण करते डीआरएम वाराणसी बी के पंजीयार। दाएं स
- फोटो : MAU
मऊ/मुहम्मदाबाद गोहना। वाराणसी मंडल के डीआरएम विजय कुमार पंजीयार बापूधाम एक्सप्रेस से शुक्रवार की सुबह जंक्शन पहुंचे। उन्होंने डीजल लॉबी, पार्सल घर और वाशिंगपिट का निरीक्षण किया। बाद में वह कार से आजमगढ़ को रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन का भी निरीक्षण कर यहां यात्री सुविधा बढ़ाने का निर्देश दिया। डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक ददनराम से उनके कक्ष मे बातचीत की और प्लेटफार्म एक पर बने कंट्रोल रूम पहुंचे और मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ली। इसके बाद डीजल लॉबी और पार्सल रूम पहुंचे। जहां पार्सल आदि की जानकारी ली। स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर टीन शेड से पानी रिसते देख उसे दुरस्त कराने को कहा। बाद में वह वाशिंग पिट पहुंचे और निरीक्षण किया। यहां सुरक्षा के लिहाज से वाशिंग पिट के चारों तरफ बने दीवारों में खुले जगहों पर दरवाजा लगाने का निर्देश दिया। साथ ही सईदी रोड की तरफ बनाए जा रहे बाउंड्री वाल को जल्द से जल्द पूरा कराने को कहा जिससे वाशिंगपिट को सुरक्षित किया जा सके।इस मौके पर सीनियर डीसीएम रोहित गुप्ता, सीनियर डीईई आशुतोष पांडेय, डजनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक ददनराम, आईओडब्लू एके श्रीवास्त, एमपी पाठक, आरपीएफ प्रभारी डीके राुय, जीआरपी एसओ ओमप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद डीआरएम कार से आजमगढ़ रवाना हो गए। मुहम्मदाबाद गोहना : साढ़े 11 बजे डीआरएम मुहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे और प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म 2 पर यात्रियों के बैठने के लिए शेल्टर लगाने का निर्देश दिया। वहीं प्लेटफार्म एक पर शेल्टर पर पानी रिसते देखकर नराजगी जताते हुए इसे दुुरस्त कराने के साथ सर्कुलेेटिंग एरिया का निर्माण का निर्देश दिया। उधर, रेल परामर्शदात्री के पूर्व सदस्य शाहआलम कुरैशी ने डीआरएम को यात्री सुविधा की मांग को लेकर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्लेटफार्म एक की लंबाई बढ़ाने, सर्कुलेटिंग क्षेत्र में इंट्रेस डोर बनाने, सर्कुलेटिंग क्षेत्र में जमा पानी के निकासी की मांग की गई। साथ ही गोरखपुर-यशवंतपुर सप्ताहिक ट्रेन को का विस्तार करते हुए मऊ जंक्शन तक करने के साथ मुजफरपुर-सूरत एक्सप्रेस का मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन पर ठहराव की मांग की।