फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को छुड़ाने के ग्रामीणों ने तीन घंटों तक घेरा रखा चिरैयाकोट थाना

विज्ञापन
चिरैयाकोट थाने का घेराव करते थाना फत्तेहपुर हरिजन बस्ती के लोग। - फोटो : MAU
विज्ञापन
चिरैयाकोट।आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त के मामले में चिरैयाकोट पुलिस द्वारा संदेह में एक युवक को उठाना भारी पड़ गया। जब बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने युवक को बेगुहान बताते हुए उसे छुड़ाने की मांग को तीन घंटे तक थाने को घेरा रखा।ग्रामीणों के घेराव से हलकान प्रभारी एसओ ने थानाध्यक्ष के लौटने पर युवक को छोड़ दिए जाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। हुआ यू कि बुधवार की शाम चिरैयाकोट पुलिस ने गत दिवस थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में स्थापित आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में गांव के एक युवक को हिरासत में थाने ले आई। बृहस्पतिवार की सुबह इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो धीरे-धीरे 50 से ज्यादा ग्रामीण चिरैयाकोट थाने में शाम पांच बजे पहुंचे गए। जहां पुलिस पर वास्तविक आरोपियों को बचाने तथा बेगुनाह युवक को फंसाने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव करते हुए नारेबाजी की।करीब तीन घंटे बाद प्रभारी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को युवक पर संदेह व्यक्त करते हुए केवल पूछताछ करने की बात कही। साथ ही शुक्रवार को थानाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी के अवकाश पर लौटने के बाद युवक को छोड़े जाने की बात कही। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और वापस लौटे।इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार का कहना है कि पूछताछ के लिए युवक को लाया गया है, पूछताछ कर युवक को छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें