फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया विरोध प्रर्दशन

विज्ञापन
मधुबन के कटघरा शंकर रौंजा उपकेन्द्र पर धरना प्रदर्शन करते संविदा विद्युत कर्मी । - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन/ फतहपुर मंडाव। तहसील क्षेत्र के कटघरा शंकर रौजा स्थित विद्युत उपकेंद्र मधुबन पर कार्यरत संविदा कर्मियों ने सोमवार की दोपहर अपनी मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। संविदा कर्मियों का आरोप था कि ओरियन कंपनी स्तर से कई माह से मानदेय देने का सिर्फ वादा किया जा रहा है, लेकिन अभी तक भुगतान नही किया गया। जिससे हम संविदा कर्मियों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने सालों से जान जोखिम में डालकर काम किया हैं, लेकिन न तो कंपनी स्तर से जीपीएफ कट रहा हैं और न ही मानदेय दिया जा रहा है। कंपनी द्वारा कर्मचारियों का दुर्घटना बीमा तक नहीं कराया गया है। ऐसे में जब कार्य करते समय संविदा कर्मी लाइनमैनों की दुर्घटनाओं में मौते हो रही है तो कंपनी की तरफ से मुआवजे के रूप में कुछ नहीं दिया जा रहा है। संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन के बाद अवर अभियंता गिरिश चंद्र को मांग पत्र सौंपा। जिसमें जीपीएफ,मानदेय,दुर्घटना बीमा तथा आईडी कार्ड की मांग करते हुए चेताया है कि अगर तीन दिन के अंदर मानदेह का भुगतान नही किया गया तो संविदा कर्मी अनिश्चित काल कार्य का बहिष्कार करेंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में भोला राजभर, बेचन, सुरज, उमेश, खालिद, सुनील, अभिमन्यु सहित तमाम संविदा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें