शहर कोतवाली क्षेत्र के एक सैलून पर दुकानदार से उपद्रवियों की पहचान करते शहर कोतवाल।
- फोटो : MAU
मऊ। एनआरसी और सीएए को लेकर बीते दिनों 16 दिसंबर को सड़क पर उतरे मुसलिम युवकों ने मिर्जाहादीपुरा तिराहे पर जमकर उपद्रव कर जिला और पुलिस प्रशासन पर जमकर पथराव किए थे। इस दौरान उपद्रवियों ने अगजनी कर दक्षिणटोला थाने में तोड़फोड़ किया था। इस मामले में दर्ज रिपोर्ट में नामजद 90 और अज्ञात 600 की तलाश में पुलिस जुटी। इस दौरान वीडियों और फोटेज के जरिए पुलिस ने 110 उपद्रवियों की शिनाख्त कर उनका पोस्टर चस्पा किया। इसके बाद से हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। नामजद होकर पहचान में आए आरोपी युवक अब पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी पहचान मिटाने में जुटी है। इसक्रम में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक सेविंग कराकर अपनी पहचान मिटा रहें है। सूचना के आधार पर बीते सोमवार से पुलिस शहर में मौजूद सैलूनों पर पहुंचकर फोटो दिखा कर आरोपियों की शिनाख्त कर रही है। मंगलवार को पुलिस टीम शहर कोतवाली और दक्षिणटोला थाना क्षेत्र में मौजूद छोटी और बड़ी सैलूनों की दुकानों पर पहुंची। इस दौरान पुलिस कर्मी चिन्ह्ति उपद्रवियों की फोटो दिखाकर सैलून संचालक और वहां काम करने वाले हजाम से युवकों के बारे में जानकारी हासिल किए। पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर से हड़कंप मच गया।