फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहे19 कर्मचारी

विज्ञापन
नगर के ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल में घोसी उपचुनाव में प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम की जानकारी लेते ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ । घोसी विधान सभा के उपचुनाव के लिए लगाए गए कर्मचारियों में से पीठासीन और प्रथम मतदान अधिकारी को शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान दोनों पालियों में 19 कर्मचारी गैरहाजिर रहे। जानकारी होने पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने इन कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए दस अक्तूबर की तिथि तय किया। इस दिन जो अनुपस्थित होगा, उसके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। उपचुनाव को संपन्न कराने के लिए 24 सौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें पीठासीन अधिकारी और प्रथम मतदान अधिकारी को शक्रवार को ताजोपुर गांव स्थित फातिमा स्कूल में प्रशिक्षण दिया गया। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण के पहले ही दिन 19 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इस पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने अनुपस्थित कर्मचारियों को दस अक्तूबर को विकास भवन में प्रशिक्षण देने का आदेश जारी किया। साथ ही आदेश में यह भी बताया गया कि इस दिन यदि कर्मचारी गैरहाजिर रहे तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। शुक्रवार को आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में कुल 1138 कर्मचारियों को शामिल होना था। लेकिन 1119 कर्मचारियों ने प्रशिक्षण लिया और 19 गैरहाजिर रहे। कर्मचारियों को दो शिफ्ट में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर ने कर्मचारियों को ईवीएम और वीवीपैट की तकनीकी जानकारियां दी। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों की प्रश्नों का भी समाधान किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण के बाद आगामी 14 और 15 अक्तूबर को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाएगा। इसमें सभी 24 सौ कर्मचारियों को उपस्थित होना अनिवार्य है। अनुपस्थित कर्मचारियों को उपस्थित कराने के लिए उनके संबंधित विभागाध्यक्षों को सीडीओ ने पत्र जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें