फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीआई प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर घोसी उपचुनाव के लिए नामांकन करने जाते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी शेख ह - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। घोसी विधानसभा के उप चुनाव के लिए गुरुवार को सीपीआई प्रत्याशी शेख हिसामुददीन ने नामांकन किया। जबकि बीजेपी प्रत्याशी समेत छह लोगों ने पर्चे खरीदे। नामांकन दाखिल करने के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। गुरुवार की दोपहर दसीपीआई की तरफ से शेख हिसामुददीन ने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया। दाखिल पर्चा में दिए गए शपथ पत्र में हिसामुददीन के ऊपर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हैं। वहीं, कोपागंज के लालनपुर गांव निवासी निर्दल प्रत्याशी संजय कुमार पुत्र श्यामदेव ने दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा। वहीं पीस पार्टी से कोपागंज के अदरी के निवासी फैजेल्लाह पुत्र इलियास ने दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा। जबकि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से दो लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। पकड़ी बुजुर्ग निवासी नेबूलाल पुत्र श्यामदेव ने दो सेट और घोसी के अहिरौला गांव निवासी अंकित सिंह पुत्र भाष्कर सिंह ने दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा। निर्दल प्रत्याशी सुरेंद्र पुत्र रघुनाथ ने दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा। वह रसुलपुर हमीरपुर गांव का निवासी है। जबकि बीजेपी से शकुंतला चौहान पत्नी विधि चौहान ने दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा। वह अरियासो मऊ की रहने वाली हैं। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। हर आने जाने वाले लोगों पर पुलिस के जवान नजर रखे हुए थे। संदिग्धों की तलाशी ली जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें