फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वागत के बहाने कार्यकर्ताओ संग शक्ति प्रदर्शन

विज्ञापन
घोसी के सर्वोदय पीजी कालेज में भाजपा बूथ,सेक्टर कार्यकर्ता बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। घोसी विधायक फागू चौहान के बिहार का राज्यपाल बनने के बाद से ही रिक्त हुई सीट पर सियासत शुरु हो गई थी। लेकिन भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का बुधवार को जिले में हुए दौरा होने के बाद से उपचुनाव को लेकर चल रही सियासत गरमा गई। वैसे तो स्वतंत्रदेव सिंह का जिले में आगमन संगठन की मजबूूूती को लेकर था। लेकिन उनके आने और कार्यकर्ताओं में मची स्वागत की होड़ ने साबित कर दिया कि उपचुनाव में प्रत्याशी बनने की होड़ की प्रतिर्स्पधा है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में इस बात को संकेतों में बोले कि आगामी उपचुनाव में एक बार फिर से कमल का फूल घोसी में खिलेगा। बताते चले बीते दिनों विधान सभा घोसी सीट से विधायक रहे फागू चौहान को बिहार राज्य का राज्यपाल बना दिया गया। इससे घोसी विधान सभा की सीट पर उपचुनाव होना तय है। हालांकि अभी चुनाव की घोषणा तो नहीं हुई लेकिन सियासत करने वाले तैयारी में जुट गए है। ऐसे में प्रत्याशी की दौड़ में शामिल कार्यकर्ताओं के लिए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का जिले में आना किसी शुभ मुहुर्त से कम नहीं रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर घोसी स्थित सर्वोदय पीजी कालेज तक पूरी सड़क जहां होर्डिंग और बैनर्स से पटे थे, वहीं प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वालों की भीड़ भी कम नहीं थी। डांडी चट्टी पर पुन: पार्टी का दामन थमने वाले योगेंद्र नाथ राय ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया, तो दो सौ मीटर की दूरी पर मनोज राय ने अपने शक्ति का प्रदर्शन कर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हजारों की संख्या में यहां कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा थी, बाबू इंटर कालेज से महज सौ मीटर की दूरी पर कोपागंज में थाने के बगल में पूर्व मंत्री उत्पल राय और अखिलेश तिवारी ने अन्य कार्यकर्ताओं के संग प्रदेश अध्यक्ष का भव्य तरीके से स्वागत किया। इस दौरान उत्पल राय ने स्वतंत्र देव सिंह को गदा भेंट कर उन्हें माला पहनाया। इसमें सभी नेेता समाहित हो गए थे। इसके अलावा काफिला घोसी की तरफ बढ़ता गया और स्वागत का क्रम यूं ही चलता रहा। टिकट की फहरिस्त में शामिल लोग प्रदेश अध्यक्ष को अपनी तरफ आकर्षित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहत रहें थे। प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में सैकड़ों वाहन शामिल रहें। करीब पांच सौ मीटर लंबे काफिले में प्रत्याशी बनने की चाह रखने वालों की गाड़ियां मय उनके नाम लिखे पोस्टर के साथ शमिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें