मुहम्मदाबाद गोहना बाजार में निकले शांति मार्च में शामिल जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और एस
- फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले को देखते हुए प्रशासन लोगों में सौहार्द और भाईचारा कायम रखने की कवायद में जुटा है। इसी को देखते हुए शुक्रवार को डीएम और एसपी ने बैठक कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। तहसील सभागार में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या में मंदिर मस्जिद विवाद में बहुप्रतीक्षित फैसला आने के बाद सभी लोग संयम, धैर्य और विवेक शीलता का परिचय देकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद करें। पुलिस कप्तान अनुराग आर्य ने कहा कि किसी भी स्थिति व माहौल से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए अगर कोई भी अफवाह फैलाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि पुलिस ने संदिग्ध लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आर्य ने लोगों से एकजुट होकर आपसी एकता और भाई चारगी कायम रखने पर बल दिया। बैठक के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में शांति मार्च जुलूस निकाला गया। जुलुस शहीद चौराहे पर आकर समाप्त हुआ।इस दौरान उप जिलाधिकारी निरंकार सिंह, क्षेत्राधिकारी नंदलाल, नगर पंचायत अध्यक्ष शकील अंसारी, तहसीलदार संजीव यादव, कोतवाल चंद्रभूषण द्विवेदी , लालजी वर्मा, डॉक्टर इनामुल्लाह, इफ्तेखार अहमद, अंजनी गुप्ता, ईश्वर दयाल, छोटू प्रसाद, प्रेमचंद यादव, अबूजर मदनी, रामशब्द यादव, अली अकरम एडवोकेट, मौलान रेहान चंद्र भूषण यादव आदि ने संबोधित किया।