फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा मंदिरों में की गई द्वितीय ब्रह्मचारिणी की आराधना

विज्ञापन
नोर के रोडवेज पर नवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा मंदिर में मां का हुआ श्रृंगार। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई। सुबह से ही ब्रह्मचारिणी की उपासना एवं पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का देर शाम तक तांता लगा रहा। दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार देखी गई। उत्साहित लोगों के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। आश्विन मास शुक्ल पक्ष के द्वितीय तिथि को दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की आराधना के लिए नगर सहित जिले के देवी मंदिरों में तड़के से ही भक्तों का रेला लगा रहा। सभी उपासक अपनी-अपनी मनोकामना को लेकर देवी के दर्शन को आतुर दिखे। नगर सहित जिले के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसके अलावा बांस एवं बल्लियों की व्यवस्था की गई थी, जिससे किसी तरह की अप्रिय घटना न हो सके। जिला मुख्यालय से 11 किमी दूर वनदेवी धाम और शहर में स्थित शीतला माता धाम सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में नवरात्र के दूसरे दिन भी मां का दर्शन -पूजन करने के लिए लंबी कतार लगी रही। यहां आस्था का जनसैलाब प्रतिवर्ष खासकर नवरात्र के समय उमड़ता है। आम दिनों में भी देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ रहती है। शीतला माता धाम में देवी का पूजन-अर्चन करने के लिए सोमवार को तड़के से ही भारी संख्या में भक्त लाइन में खड़े थे। लंबी लाइन के कारण सुबह के वक्त मंदिर में काफी भीड़ थी। लाइन में खड़े लोग माता की जय-जयकार का उद्घोष कर रहे थे। पूरा मंदिर परिसर भक्ति मय हो देवी के जयकारे से गुंजायमान हो रहा था, जबकि यही स्थिति वन देवी धाम की थी। यहां भी देवी की पूजन अर्चन के लिए लंबी कतार लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें