फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

357 दुर्गा पंडालों में विराजीं दुर्गा प्रतिमाएं, आज ख़ुलेगा पट

विज्ञापन
नगर के गोला बाजार स्थित पंडाल में पहुँची माँ दुर्गा की प्रतिमा। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के 357 दुर्गा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना हुई। शनिवार को विधि विधान से दुर्गा प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके बाद से पूजन-अर्चन शुरू हो जाएगा। श्रद्धालु पंडालों को सजाने संवारने में लगे रहे। इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नगर के सहादतपुरा, सहित जिले के विभिन्न इलाकों में 357 दुुर्गा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना हुई। पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना के बाद नगर में चहल-पहल बढ़ गई है। भक्तिगीतों के बजने से माहौल भक्तिमय हो गया है। शनिवार को विधि विधान से प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके बाद पंडालों में पूजा प्रारंभ हो जाएगी। जिला प्रशासन ने इसके पूर्व शांति कमेटी की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिया है। पंडालों के रख-रखाव सहित व उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। थानावार स्थापित होने वाली दुर्गा प्रतिमाओं पर नजर डालें तो शहर कोतवाली में 28, दक्षिणटोला में 11, सरायलखंसी 33, घोसी में 48, दोहरीघाट में 24, कोपागंज में 47, मुहम्मदाबाद गोहना में 32, चिरैयाकोट में 20, रानीपुर में 20, मधुबन में 64 व हलधरपुर में 30 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हैं। इनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी थानों पर पहले ही शांति कमेटी की बैठक कर समितियों के अध्यक्षों व उनके पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। नगर के सहादतपुरा, हिंदी भवन, स्वदेशी काटन मिल सहित विभिन्न स्थानों पर बने दुर्गा पंडालों में बिजली सजावट का निरीक्षण जिला अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान समिति के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें