फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा मंदिरों में हुई चतुर्थ कुष्मांडा की आराधना

विज्ञापन
शारदीय नवरात्र में सजा नगर के रोडवेज स्थित माँ दुर्गा मंदिर। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। देवी दुर्गा की पूजा का पर्व के चौथे दिन बुधवार को दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के चौथे स्वरुप चतुर्थ कुष्मांडा की आराधना की गई। नगर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में तड़के से ही मां का पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। नगर के शीतला माता मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें मां दुर्गा के चौथे स्वरुप चतुर्थ कुष्मांडा की आराधना की गई। मंदिरों में मां का विधि विधान से पूजन अर्चन करने के लिए सुबह से ही श्रद्घालुओं की लंबी कतार लगी रही। श्रद्घालुओं के जयकारे से वातावरण गूंज रहा था। निधियांव स्थित अष्टभुजी मंदिर तथा वनदेवी मंदिर तथा मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर पर तड़के से ही भक्तों का रेला लगा रहा। मान्यता है कि नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा चतुर्थ कुष्मांडा के रूप में मंदिरों में विराजमान होती हैं। मंदिरों में कोई मन्नत मांगने केे लिए मां का दर्शन करने। कतार में खड़े श्रद्घालु मां की महिमा का गुणगान करते हुए थक नहीं रहे थे। बीच-बीच में लाइन में खड़े लोग माता की जय-जयकार का उद्घोष कर रहे थे। पूरा मंदिर परिसर भक्ति मय हो देवी के जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें