फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहल्लुम का निकाला जुलूस

विज्ञापन
चेहल्लुम पर शनिवार की देर रात नगर के संस्कृत पाठशाला पर मातम करते ताजियादार। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। शहीदाने कर्बला का चेल्लुम का जुलूस अकीदत के साथ उठाया गया। अजादारों ने अलम, तुरबत और ताजिए की जियारत कर कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की। अंजुमनों ने नौहा मातम किया। मालिक टोला इमामबाड़ा से चेहल्लुम का जुलूस उठाया गया। इस दौरान अंजुमने बाबुल इल्म जाफ़रिया ने नौहाख्वानी और सीनाजनी की। जुलूस अपने कदीमी रास्ते से गोला बाजार, संस्कृत पाठशाला होते हुए कर्बला पहुंचा। जहां जुलूस में शामिल अलम, तुर्बत और ताजिए को ठंडा किया गया। इस दौरान ताजियेदार सैय्यद अली अंसार, इरफान अली, हैदर, आसिफ रिजवी, शोएब, रेहान, जावेद, रजा परवेज, रिजवी, तामीर, मकसूद आदि मौजूद रहे। कोपागंज: कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को अलम और ताजिये का जुलूस निकला। इस दौरान पूरा इलाका या अली या हुसैन की सदाओं से गूंज उठा । इस जुलूस का आगाज चौक नंबर एक फुलेल पूरा मौलाना हसन रजा साहब इमाम जुमा व जमात की दिल सोज तक़रीर से हुआ। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में इमाम हुसैन का चालीसवां मनाया जा रहा है। शहर की सभी अंजुमनों ने नौहा व मातम किया। उसके बाद यह जुलूस हनुमान चौक होता हुआ मौलाना हसन रजा इमाम जुमा, अशफाक हसनैन कर्रार अली, असद रजा एवं आदि ताजियादारों की निगरानी में अपने क़दीमी रास्तों से गंजे शहीदा पुराने कोपा कर्बला में शाम को दफ्न हुआ। कोपागंज चौक पर मौलाना शमशीर अली मुख्तारी ने तक़रीर की। इस मौके पर मौलाना हसन रजा, मौलाना मो तकी , मौलाना हैदर रजा , मौलाना शमशीर अली, असद रजा ,हाजी सकलैन, सकलैन हैदर, अहमद अली, डॉ सलमान., कर्रार अली , बाक़र रजा शिबू, जर्रार अली, आबिद हुसैन, अली रजा, जमील असग़र गुड्डू, जावेद अली शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें