फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक रूप से मजबूत हुआ डीसीएफ: रामअवध सिंह

विज्ञापन
नगर के हिन्दी भवन में जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते चेयरमैन रा? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिला सहकारी फेडरेशन मऊ का वार्षिक सामान्य अधिवेशन शुक्रवार को हिंदी भवन में संपन्न हुआ । इसमें बीते वर्ष के आय व्यय को प्रस्तुत किया गया। इसके बाद वर्ष 2020-21 के प्रस्तावित बजट को पेश किया किया। जिसे सदस्यों ने स्वीकृत प्रदान किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रामअवध सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि जहॉ सहकारी संस्थाएं घाट में चल रही है वहीं जिला सहकारी फैडरेशन (डीसीएफ) ने अपना उत्कृष्ट परफार्मेंस कर के लाभ कमाया है। इसका श्रेय संचालक मंडल तथा अध्यक्ष विकास मल्ल को जाता है।कहा कि पूर्व डीसीएफ के सभी अध्यक्ष का मार्गदर्शन व कर्मचारियों का सहयोग के साथ रहा,जिससे आर्थिक मजबूती आई । वहीं डीसीएफ अध्यक्ष विकास मल्ल ने कहा कि संस्था के हित में जो भी कदम उठाया जायेगा। उसे प्रयास उनके स्तर से किया जा रहा है।कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह, अलेक्षेन्द्र विक्रम सिंह, उमाशंकर सिंह, संगीता, सूर्यभान सिंह, अनुष्का सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें