मधुबन ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधान की बैठक को संबोधित करते सप्लाई इंस्पेक्टर ?
- फोटो : MAU
मधुबन। विकास खंड फतहपुर मंडाव सभागार में शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख ऐश्वर्या यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक में सरकारी योजनाओं के बारे में क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों को जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान संगठन के ओमप्रकाश एवं ग्राम प्रधान श्याम नारायण सिंह ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में डोंगल पद्धति की समस्या के समाधान की बात कही। बीडीओ देव कुमार चतुर्वेदी ने डोंगल ब्यवस्था से विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर डाला। उन्होंने मनरेगा, राज्य वित्त, आवास, पेंशन आदि योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। क्षेत्र पंचायत सदस्य योगेश चतुर्वेदी ने कमलसागर स्थित परिषदीय विद्यालय में प्रधानाचार्य के लापरवाहियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि विद्यालय में गैस सिलेंडर पर एमडीएम का खाना नहीं बनाया जाता, बनता भी है तो मीनू के प्रतिकूल तथा विद्यालय का बाऊंड्रीवाल नहीं है। एबीएसए पंकज कुमार सिंह ने कहा कि कायाकल्प योजना अंतर्गत सात घटक पर ग्राम पंचायतों को कार्य करना है। एमडीएम में अनियमितता की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीडीपीओ रंजीत कुमार ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण जरूर कराएं। कुपोषित बच्चों के पालन-पोषण के बारे में जानकारी दिया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश सिंह राठौर ने कहा कि सुपोषण मेला मात्र फाइलों तक सिमट के रह गया है। पूर्ति निरिक्षक जय नारायण यादव, एडीओ आइएसबी राम चन्द्र यादव, अधीक्षक डॉ राजीव कुमार पांडेय आदि ने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं को ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अवगत कराया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रमणि यादव, एडीओ पंचायत रमेश राम, सुधीर कांत शुक्ल, नीरज यादव, उमेश राजभर, गौतम गुप्त, राज कुमार, राम आशीष आदि रहे।